जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर होने वाले योग शिविर में रामकिसुन सिंह महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सिद्धार्थ शंकर सिंह के नेतृत्व में शामिल होंगे। महाविद्यालय में तैयारियां चल रही हैं, जिसमें पांच दिवसीय योग शिविर का समापन मंगलवार को हुआ।
पतंजलि के जिला महाविद्यालय प्रभारी युवा भारत राज योगी ने बीएड और वाणिज्य संकाय व विज्ञान संकाय के छात्र- छात्राओं को योग प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, आसन व प्राणायामों का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम समापन प्राचार्य डा. आरपी सिंह व डा.अरविंद उपाध्याय ने किया। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे योग शिविर कार्यक्रम में सम्मलित होने के समस्त छात्र - छात्राओं को प्रेरित किया। इस मौके पर डा. नीलेश पाठक, धनंजय कुमार, आलोक, श्वेता सिंह, कुंवर अमित रत्नेश, पूजा श्रीवास्तव, अंबुज सिंह, शेष कुमार यादव, रमेश चंद्र मालवीय, समर चौहान, साधना सिंह, दिव्या सिंह, एकता सिंह, महिमा सिंह, स्नेहा सिंह, गरिमा सिंह व समर चौहान आदि उपस्थित रहे ।