मुफ़्तीगंज। खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार यादव ने गुरुवार को ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय अहन व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय देवाकलपुर का निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय अहन में 281 बच्चों में सिर्फ 80 बच्चे ही उपस्थित थे। विद्यालय में बच्चों को फल एव दूध भी नहीं वितरित किया जा रहा था। जिसपर एबीएसए ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि प्रधान से मिलकर तीन दिन के अंदर बच्चों में फल एवं दूध वितरित करवाया जाए। कस्तूरबा बालिका विद्यालय के निरीक्षण में फूल टाइम टीचर स्मृति अनुपस्थित मिली। प्राथमिक विद्यालय देवाकलपुर के निरीक्षण में 90 बच्चों में कुल तीस बच्चे ही उपस्थित थे। वहां पर अक्टूबर माह के बाद अभी तक एसएमसी की बैठक नहीं हुई थी। विद्यालय का भौतिक वातावरण गंदा मिला। बच्चों में फल एवं दूध नहीं बांटा जा रहा था। वहीँ सहायक अध्यापक प्रीति सिंह को प्रभारी प्रधानाध्यापक ने दो दिन का अवकाश दिया था। जिसका लागबुक में कोई उल्लेख नहीं था। जिसको लेकर एबीएसए ने नाराजगी जताई। एक हप्ते के अंदर स्पस्टीकरण देने को कहा। एबीएसए ने सर्कुलर बनाकर स्कूल की एक हप्ते के अंदर रंगाई पुताई कराने को कहा। क्योंकि जनवरी माह में लखनऊ से टीम विद्यालयों का निरीक्षण करेगी।