फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित मिले छह शिक्षक, बीएस ने रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरसठी । खंड शिक्षा अधिकारी जवाहरलाल यादव ने बुधवार को बरसठी विकास खंड के प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूल समेत आठ विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो शिक्षामित्र समेत छह शिक्षक अनुपस्थित मिले। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। एक विद्यालय में छात्रों की संख्या काफी कम मिलने पर शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी की गई है।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी बुधवार को सुबह 10 बजे क्षेत्र के पपरावन प्राइमरी विद्यालय पर पहुंचे। वहां पर तैनात शिक्षक विजय कुमार यादव व शिक्षा मित्र विमला देवी और कंचन बिना किसी सूचना के गायब मिलीं। यहां से वह प्राथमिक विद्यालय सरायवैद्य पहुंचे तो वहां शिक्षक मनोज जायसवाल स्कूल से बिना किसी सूचना के गायब थे। परियत प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक छोटे लाल गुप्ता विद्यालय बंद कर गायब थे। विद्यालय में ताला लटक रहा था। बच्चे विद्यालय के बाहर खेल रहे थे और शिक्षकों के आने का इंतजार कर रहे थे। खंड शिक्षा अधिकारी की जांच रिपोर्ट पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. राजेंद्र सिंह ने अनुपस्थित मिले सभी शिक्षकों के एक दिन के वेतन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें