सुजानगंज। खेल में आपसी भाईचारे का होना बहुत ही जरुरी होता है। आपसी भाईचारे से ही खेल खेलना चाहिए। यही खेल का मुख्य उद्देश्य होता है। वह स्व. लक्ष्मी नारायण स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता सकापुर में गुरुवार को मैच के उद्घाटन मौके पर संसद प्रतिनिधि सतीश चंद्र दुबे ने खिलाड़ियों को का परिचय लेकर किया। उन्होंने कहा की युवाओं को खेल में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। संतोष मिश्र ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उद्घाटन मैच नौपेड़वा और बंधवा के बीच खेला गया। जिसमें नौपेड़वा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंधवा की टीम ने निर्धारित दस ओवरों में आशीष यादव के शानदार अर्धशतक (56) के बदौलत 147 रन बनाया। जवाब में नौपेड़वा शानदार तरीके से खेलते हुए 148 रन बनाकर तीन विकेट से विजई हुआ। नौपेड़वा की तरफ से सतीश ने 36 रन बनाए। दोनों टीमो ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। आयोजक साहब लाल पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। सौरभ मिश्र, नीरज मिश्र, मनोज सिंह रिंकू आदि उपस्थित रहे।