फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर खराब, हाइबे पर लगा तीन घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। जौनपुर से सिंगरामऊ की तरफ बिजली के खंभे लादकर जा रहा ट्रेलर बदलापुर थाने के सामने गुरुवार को खराब हो गया। इसके चलते नेशनल हाईवे पर तीन घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे राहगीर परेशान रहे। शाम तक ट्रेलर को नहीं हटाया जा सकता था। ट्रेलर बिजली के खंभे लादकर सिंगरामऊ की तरफ जा रहा था। दोपहर बाद बदलापुर थाने के सामने ट्रेलर खराब हो गया। इसके बाद चालक बीच सड़क पर ही गाड़ी छोड़ फरार हो गया। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। दोनों तरफ करीब दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारें लग गईं। जाम में निजी वाहनों के अलावा एंबुलेंस और रोडवेज की एक दर्जन से ज्यादा बसें भी फंसी रहीं। पुलिस ने किसी तरह एक तरफ से वाहनों को पार कराकर रास्ता साफ कराया। इस दौरान तीन घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। शाम तक ट्रेलर को सड़क से हटाया नहीं जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें