फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दंपती से 10 हजार नकद और सोने की चेन छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के सिकरारा-बरईपार मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने शनिवार की देर शाम बाइक से घर लौट रहे दंपती से असलहे के बल पर 10 हजार नकदी व सोने की चेन छीन ली। जाते समय वह पीड़ित की बाइक की चाबी निकाल कर फरार हो गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के बेलसड़ी गांव के सत्यप्रकाश यादव शनिवार की रात आठ बजे बाइक से पत्नी संजना यादव के साथ जौनपुर से वापस घर लौट रहे थे। सिकरारा-बरईपार मार्ग पर बघौरा गांव स्थित ब्रह्मबाबा मंदिर के पास पीछे से मुंहबांधे बाइक सवार दो बदमाश आए और पीड़ित के आगे आकर रुकने का इशारा किया। बाइक की गति कम होते ही एक बदमाशगाड़ी से कूदा और असलहे से आतंकित कर बाइक की चाबी निकाल ली। जब तक बाइक सवार कुछ समझ पाता बदमाश ने संजना के गले से सोने की चेन खींच ली और पर्स भी झपट कर शेरवा की ओर भाग निकले। पीड़ित ने बताया कि पर्स में 10600 रुपये थे। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और वारदात के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की खोजबीन के लिए टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें