फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : दलित युवक ने जहर खाकर दी थी जान, डेढ़ महीने पहले बनाई थी वीडियो; लिया था आरोपी का नाम

Sun, 10 Nov 2024 05:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News : जौनपुर के एसपी के पास वीडियो पहुंचते ही उन्होंने इस मामले में कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई मृतक की फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के केराकत कोतवाली के बेहड़ा गांव के पुरवा आसमानपट्टी गांव के एक युवक का जहर खाकर जान देने का वीडियो सोशल मीडिया पर रविवार को तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो डेढ़ महीने पुराना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी घर छोड़कर फरार है। दो को हिरासत में लेकर पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


मृतक के भाई राजकुमार ने पुलिस को बताया कि मेरे भाई राजा कुमार ने गांव के ही सौरभ पांडेय को अपना एक मोबाइल 28 हज़ार रुपये में बेचा था, पर वह पैसा नहीं दे रहा था। कई बार पैसा मांगने पर नहीं दे रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। कई बार आरोपी का बड़ा भाई घर आकर जान से मारने की धमकी भी दिया था। जिससे क्षुब्ध होकर मेरे भाई ने जहर खाकर जान दे दी।

बताया कि घटना बीते 27 सितम्बर की है। घटना के बाद हम लोग अपने भाई को सिंधौरा (वाराणसी) इलाज के लिए ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर वाराणसी के गए, जहां भाई की मृत्यु हो गई। परिजनों ने लाश को घर लाकर दूसरे दिन जला दिया।

मामला उस समय प्रकाश में आया जब मृतक का मोबाइल परिजनों के हाथ लगा। घटना का वीडियो रविवार की सुबह किसी ने एसपी के नंबर पर भेज दिया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई गई।
विज्ञापन


मौके पर केराकत कोतवाल सतीश सिंह और थानागद्दी चौकी प्रभारी विद्यासागर सिंह भारी फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। मृतक के भाई और उनकी मां ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें