फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.50 लाख पंजीकृत किसान अभी तक नहीं पा सके हैं लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ लाख किसानों को नहीं मिली सम्मान निधि
विज्ञापन

4.05लाख पंजीकृत किसानों को मिल रहा है योजना का लाभ
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ जिले में एक लाख 50 हजार किसान अभी तक नहीं पा सके हैं। जबकि इन किसानों को उक्त योजना का लाभ देने के लिए पंजीयन भी किया जा चुका है। जबकि चार लाख पांच हजार किसान योजना का लाभ पा रहे हैं। विभागीय सूत्रों की मानें तो इन किसानों द्वारा दिय गए विवरण में से कोई दस्तावेज गलत हुआ होगा। जिससे आन लाइन रजिस्ट्रेशन के लिए भरा गया विवरण भी गलत हो गया है। जिसके कारण वे लाभांवित नहीं हो पा रहे हैं।
किसानों को खेती किसानी करने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत एक साल में तीन किश्तों में कुल छह हजार रुपया दिया जा रहा है। इसके तहत जिले में पात्र किसानों का रजिस्ट्रेशन करने का कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल छह लाख 55 हजार 912 किसान हैं। जिसमें से अभी तक पांच लाख 55 हजार पात्र किसानों का उक्त योजना के तहत पंजीकरण किया गया है। इनमें से चार लाख पांच हजार किसानों को योजना का लाभ भी मिल रहा है। उनके खाते में योजना के तहत निर्धारित धनराशि भी समय से पहुंच रही है। लेकिन एक लाख 50 हजार किसानों को अभी तक योजना को लाभ नहीं मिल पाया है।जबकि उनका योजना के तहत पंजीकरण भी हुआ है। विभाग की मानें तो इन किसानों द्वारा दिए गए दस्तावेजों में त्रुटी रही होगी। जिसे आन लाइन फीड कर दिया गया है। इस दज्ञैरान किसी का खाता नंबर गलत होगा तो किसी का मोबाइल व आधार नंबर गलत होगा। जिसका संशोधन होने के बाद उनको लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

इनसेट:
इस वेबसाइड से खुद किसान कर सकते हैं पता
जौनपुर। जिन पंजीकृत किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे किसानों के लिए भारत सरकार द्वारा पीएमकेआईएसएएन डाट जीओवी डाट इन वेबसाइड लांच किया गया है। जिस पर किसान नो बेपीफिसियरी में अपना आधार नंबर, खाता नंबर या मोबाइल नंबर भरकर सारा विवरण देख सकते हैं। जिससे किसान को खुद पता चल जाएगा कि आखिर उसको योजना का लाभ क्यों नहीं मिल पा रहा है और कहां त्रुटि है। जिसे किसान प्रार्थना देकर संशोधन करा कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

कोट:
जिले में पंजीकृत जिन किसानों को योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है। उनके द्वारा दिए गए दस्तावेजों में गलती होगी। जिसे आन लाइन भर दिया गया है। जिसके कारण उनको योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वैसे इसके लिए भारत सरकार द्वारा वेबसाइड बनाया है। जिससे किसान खुद पता कर सकते हैं कि उनको योजना का लाभ क्यो नहीं मिल पा रहा है।
जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें