फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीजे पर डांस कर रहे युवकों पर लाठी-डंडों से हमला, दो के सिर फूटे

विज्ञापन
फोटो - 02 मारपीट में घायल दीपू। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कोंच। देवी प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बुधवार रात नगर पालिका कार्यालय के पास डीजे पर डांस कर रहे युवकों पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसमें दो युवकों के सिर फट गए। पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। भीड़ का फायदा उठाकर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन


बुधवार रात मालवीय नगर की जगदंबा देवी प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा नगर पालिका कार्यालय के पास पहुंची थी। शोभायात्रा में शामिल डीजे पर कुछ युवक डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में दीपू (21) और दीपक (16) पुत्र सुनील घायल हो गए। दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।

घायलों ने बताया कि वे डीजे पर बज रहे संगीत पर डांस कर रहे थे, तभी कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। वे हमलावरों को पहचानते तक नहीं हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हमलावर भीड़ में गायब हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निग्वेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घायलों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस घटना को गंभीरता से लेते हुए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो - 02 मारपीट में घायल दीपू। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें