फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मंदिर में युवक ने खंडित की शिवलिंग व नंदी की मूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास स्थित कॉलोनी में रविवार की सुबह एक युवक ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग व नंदी की मूर्ति को पत्थर मारकर खंडित कर दिया। जानकारी पर हिंदू संगठनों के लोग व मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन

रविवार सुबह युवक मंदिर पहुंचा और मूर्ति को खंडित कर दिया। लोगों की नजर पड़ी तो आरोपी भागने लगा। लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को छुड़ाती रही लेकिन लोग नहीं माने। पुलिस ने लोगों को समझाया व युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। करीब पांच मिनट बाद पुलिस मुश्किल से युवक को छुड़ाकर कोतवाली ले गई। जानकारी पर एएसपी प्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। एएसपी प्रदीप कुमार ने कहा कि जल्द ही दूसरी मूर्ति स्थापित कराई जा रही है। इसके बाद लोग शांत हुए। वहीं देर शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक शिवलिंग पर लघुशंका करता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बिहार के नालंदा निवासी सूरज कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर चली गई है। इससे वह परेशान था। इसी पर उसने यह कृत्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें