फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मौनियों के साथ स्नान करने गया युवक नदी में डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहान घाट पर पैर फिसलने से गहरे पानी में समाया अशोक, देर शाम तक नहीं चला पता, एसडीआरएफ को लगाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के उरकरा कला गांव निवासी अशोक कुमार (25) रविवार दोपहर करीब 12 बजे नरहान घाट पर मौनियों के साथ स्नान करने गया था। स्नान के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गया। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर साथ गए युवाओं ने परिजनों को सूचना दी। युवक के डूबने की खबर मिलते ही दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार अशोक तीन दिन पहले ही गुजरात के अंकलेश्वर से घर आया था। वह वहां राजमिस्त्री का काम करता था। देर शाम तक स्थानीय लोग उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चला। कोतवाल ने बताया कि युवक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। सीओ सदानंद सिंह का कहना है कि युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें