उरई। जीआरपी ने ट्रेन में महिला का हैंडबैग चोरी करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने करीब दो माह पहले पुखरायां से उरई के बीच चलती ट्रेन में महिला का हैंडबैग चोरी करने की बात स्वीकार की। बैग में मोबाइल फोन और कुछ नकदी रखी थी।
जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत कुमार सोलंकी के नेतृत्व में मंगलवार दोपहर करीब 1:20 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर चेकिंग के दौरान जालौन के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी हिमांशु प्रजापति को गिरफ्तार कर उसके पास से करीब 14 हजार रुपये कीमत का मोबाइल बरामद हुआ, जो जीआरपी उरई में दर्ज चोरी के मुकदमे से संबंधित निकला।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने करीब दो महीने पहले पुखरायां से उरई के बीच चलती ट्रेन में एक महिला का हैंडबैग चोरी किया था। (संवाद)