फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मछली पकड़ने गया युवक तालाब में डूबा, मौत

Wed, 13 Nov 2024 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। मछली पकड़े गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। रात में जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। सुबह उसका शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के करहिया गांव निवासी बुद्ध सिंह का 22 वर्षीय पुत्र वीर उर्फ छिंगे रविवार को तालाब में मछलियां पकड़े गया था। इसी दौरान किसी तरह तालाब में गिरने से वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गई। रात को वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। सुबह उसका शव तालाब में पड़ा मिला। परिजनों ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। उसे मिर्गी का दौरा भी आता था। उसकी मौत से मां जमुना देवी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने बिना पुलिस को जानकारी दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें