फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत

Tue, 14 Mar 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक में सवार युवक की मौत हो गई, उसका साथी गंभीर घायल हो गया। वहीं दूसरी बाइक में सवार युवक बाइक समेत मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

गोहन थाना क्षेत्र के जीपुरा निवासी रामखिलावन (50) अपने साथी दयाराम (48) के साथ त्रियोदशी कार्यक्रम में रविवार की शाम बिरिया खुर्द गए थे। रात को खाना खाने के बाद वह गांव लौट रहे थे, जालौन कोतवाली क्षेत्र के सहाव मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने से रामखिलावन के सिर पर गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने रामखिलावन को मृत घोषित कर दिया। दयाराम का इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि रामखिलावन मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसकी मौत से पत्नी आशा और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से बाइक लेकर भाग गया। कोतवाल कुलदीप तिवारी का कहना है कि बाइक सवार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें