फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शादी समारोह में युवक ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सिरसा कलार क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर में मंगलवार रात एक गेस्ट हाउस में आयोजित शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। समारोह में कुटरा से आई बारात में शामिल दूल्हे के एक मित्र ने रिवाल्वर से फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने मोबाइल से बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में युवक के आसपास कई लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। जरा सी चूक होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस का कहना है कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान कराई जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना क्षेत्र के पीके सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें