फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन को मिला उत्तर प्रदेश रत्न सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। देशभर से चयनित प्रेरणादायक युवाओं के बीच जिले के यूथ आइकॉन रामकुमार सिंह जादौन को उत्तर प्रदेश रत्न पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के स्पीकर हॉल में आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन नेशनल यूथ पावर एसोसिएशन के अध्यक्ष/संस्थापक डॉ. अनिल कुमार (अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही व इंडिया के ब्रांड एंबेसडर) द्वारा किया गया। रामकुमार सिंह जादौन वर्षों से विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थानों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, रक्तदान अभियान, बालिकाओं की शिक्षा, और समाज सुधार से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहे हैं। गौरतलब है कि उन्हें पूर्व में भी राज्य स्तरीय यूथ आइकॉन पुरस्कार, पर्यावरण जल योद्धा सम्मान, कोरोना योद्धा सम्मान सहित कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक सम्मान मिल चुके हैं। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संजय विनायक जोशी, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व विधायक दद्दन यादव, प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायाधीश रविंद्र सिंह, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव, भाजपा ओबीसी मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें