फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। युवक पत्नी की दवा ग्वालियर से लेने के बाद घर लौट रहा था तभी रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

कैलिया थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी दिनेश पुत्र भागीरथ बुधवार की शाम अपनी पत्नी की दवा लेकर बाइक से अपने गांव नरी जा रहे थे। कोंच-पहाड़गांव रोड पर ग्राम डाढ़ी के पास उन्हें ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे सुरही चौकी इंचार्ज मदन पाल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। दिनेश ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें