उरई। लखनऊ में हुए सड़क हादसे में शहर के युवक की मौत हो गई। शव जैसे ही घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वर्तमान में वह लखनऊ में तैनात थे।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेल नगर निवासी मयंक गोस्वामी (35) की गुरुवार को लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी मौत हो गई। शुक्रवार को उनका शव उरई पहुंचा तो परिजनों व आसपास के लोगों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह लखनऊ में तैनात थे। कुछ समय पहले वह उरई स्थित विकास भवन में जिला प्रबंधक राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के पद पर तैनात रहे हैं। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है। उनकी मौत से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।