फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
राजू की फाइल फोटो। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
महेवा(जालौन)। कालपी कोतवाली अंतर्गत ग्राम गुढ़ा खास में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। युवक प्राइवेट नलकूप की लाइट ठीक करते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। वहीं, पत्नी ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर पति को ले जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़ा निवासी राजू पुत्र धर्मजीत निषाद (35) गांव में बिजली का काम करता था। मंगलवार दोपहर राजेंद्र पुत्र जगन्नाथ के प्राइवेट नलकूप की बिजली सप्लाई को ठीक करने के लिए वह लाइनमैन के साथ गया था। अचानक वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, राजू की पत्नी राजाबेटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि दोपहर दो बजे के आसपास पति राजू खेत में खड़ी बाजरे की फसल काट रहा था। तभी विद्युत विभाग के लाइनमैन आए। नलकूप पर लाइट ठीक करने के लिए साथ ले गए। हाईटेंशन लाइट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि जब मौके पर लाइनमैन मौजूद थे तो पति के साथ कैसे हादसा हो गया। राजू के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें