फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से युवक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

हमीरपुर, राठ के चिल्ली गांव निवासी पुष्पेंद्र (23) बाइक से अपने पड़ोसी राजू के साथ जा रहा था। राजू हेलमेट लगाए था और पीछे पुष्पेंद्र बैठा था।
उनकी बाइक राठ के मसगांव के पास पहुंची ही थी कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे दोनों युवक सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पुष्पेंद्र की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि पुष्पेंद्र मजदूरी करता था।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। एक बेटी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। मौत से मां प्रेमवती, पत्नी आरती का हाल बेहाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें