फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आंबेडकर जयंती पर उरई में युवा संवाद, सफल अभ्यर्थी सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-31-सफल अभ्यर्थी को सम्मानित करते सदर विधायक। स्रोत-विभाग - फोटो : 1
विज्ञापन
उरई। दयानंद वैदिक कॉलेज, रामनगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर युवा संवाद एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन




विधायक वर्मा ने आंबेडकर के जीवन संघर्ष, विचारों और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला, साथ ही शिक्षा को युवाओं के लिए सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताया। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आंबेडकर के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के सफल अभ्यर्थियों, जिनमें अनुप गुप्ता, रिया तिवारी, श्रद्धा देवी और शुभम गुप्ता प्रमुख थे, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक राजकुमार पंडित और डॉ. नमोनारायण समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें