फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घरेलू विवाद में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान

Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। घरेलू विवाद के चलते युवक ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लहरियापुरवा डूडा कॉलोनी के पास रहने वाले अमरीश (36) ने रविवार को घर के कमरे का दरवाजा बंद कर फंदा बनाकर जान दे दी। घर में मौजूद मां सोना देवी ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कमरे से निकालकर दरवाजा बंद कर लिया। मां के चीखने पर दौड़े लोगों ने खिड़की से झांककर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि उसका पत्नी खुशबू से विवाद हो गया था। जिस पर वह पत्नी व बच्चों को रिश्तेदार के यहां छोड़ आया था। घर में मृतक की मां अकेली थी। बताया कि युवक बाल खरीदने का काम करता था। उसके तीन बच्चे हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कोतवाल वीरेंद्र पटेल का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें