फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एमबीबीएस की ए टीम ने बी टीम को 43 रनों से हराया

Mon, 21 Oct 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-16-मेडिकल कॉलेज में लंबी कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय सृजन 2024 के तहत रविवार को कई प्रतियोगिताएं हुई। एमबीबीएस बैच 2020 की ए टीम ने एमबीबीएस बैच 2023 की बी टीम को 43 रनों से हराकर मैच जीत लिया।
रविवार को बैच 2020 की ए टीम ने पहले खेलते हुए 140 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में एमबीबीएस बैच 23 की बी टीम मात्र 97 पर सिमट गई। एमबीबीएस 20 बैच 43 रनों से विजयी रहा। 20 बैच के अमन कुमार ने 39 रनों की पारी खेली। हर्ष गौतम ने 5 विकेट लिए। लंबी कूद प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2020 बैच के प्रशांत शहरिया व एमबीबीएस 2022 बैच की ऋतु कटारिया विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बैडमिंटन डबल्स प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2021 बैच के इंजमाम और दानिश विजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में एमबीबीएस 2022 बैच के दीपक आनंद विजेता रहे। गोला फेंक प्रतियोगिता बालक वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच के दीपक आनंद और बालिका वर्ग में एमबीबीएस 2022 बैच की अंकिता विजेता रहीं। खेल कार्यक्रम में डॉ.चरक सागवान, डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. सुनीत सचान, डॉ. छवि जायसवाल, डॉ. अरुण कुमार अहिरवार आदि ने छात्र-छात्राओं को हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें