फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घर के बाहर ताश खेलने से रोकने पर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। घर के बाहर ताश खेलने से मना करना एक युवक को इतना नागवार गुजरा कि वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर पहुंच गया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।
विज्ञापन

आटा निवासी इंदल ने थाने में तहरीर दी है। इंदल ने बताया कि 28 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह घर पर रिश्तेदारों को खाना खिला रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का एक युवक व दो-तीन अज्ञात लोग उसके घर के बाहर ताश खेलने लगे। उसने घर के दरवाजे के पास ताश खेलने से मना किया तो आरोप है कि युवक गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर युवक का पिता हाथ में कुल्हाड़ी लेकर वहां पहुंच गया और उसे धमकाते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना से घबराए इंदल ने पीआरवी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से भाग गए। आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें