फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे की 10 पेंडोल क्लिप के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आरपीएफ ने रेलवे लाइन से चोरी की गई 10 पेंडोल क्लिप के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

आरपीएफ इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार यादव के निर्देशन में उपनिरीक्षक डीपी सिंह एवं प्रधान आरक्षक नरेंद्र कुमार द्वारा रेलवे स्टेशन उरई के कानपुर छोर की ओर स्थित टावर वैगन लाइन क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रेलवे की 10 पेंडोल क्लिप के साथ एक युवक को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय वर्मा निवासी मोहल्ला तुफैलपुरवा उरई बताया। आरोपी के कब्जे से बरामद रेलवे की 10 पेंडोल क्लिप को जब्त कर लिया गया है। आरपीएफ ने रेलवे एक्ट में मामला पंजीकृत कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें