फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बड़ी बहन से झगड़ कर छोटी बहन ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। बड़ी बहन से झगड़ाकर छोटी बहन ने घर के बाहर नाले के पास स्थित बबूल के पेड़ से फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मदरालालपुर गांव निवासी जैन सिंह की पुत्री अंगूरी (18) की घरेलू काम को लेकर बड़ी बहन देववती से कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर अंगूरी शुक्रवार रात घर से निकल गई। उसने सूर्य मंदिर वाले रास्ते में बबूल के पेड़ पर दुपट्टा का फंदा बनाकर जान दे दी।
खोजबीन करने पर उसका शव पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक उमाकांत ओझा ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें