उरई। सेना की 26 वर्ष सेवा करने के बाद सेवानिवृत्त होकर घर लौटे चंद्रभूषण मिश्रा का उरई रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अब वे युवाओं को सेना में जाने के लिए टिप्स देंगे।
वे काफिले के साथ पैतृक गांव पर्वतपुरा के लिए रवाना हुए। उनका कोतवाली में भी स्वागत समारोह हुआ। चंद्रभूषण वर्ष 1996 में सेना में सेना में भर्ती हुए थे। 26 साल की सेवाएं देने के लांस नायक के पद से सेवानिवृत्त होकर बुधवार को घर लौटे।
उनकी प्रारंभिक शिक्षा चौधरी चरण सिंह इंटर कॉलेज बाबई में हुई है। बजरंग इंटर कॉलेज उरगांव में शिक्षा ग्रहण करने के बाद आर्मी में चले गए।
उन्होंने तैनाती के दौरान कारगिल, मुंबई, जोधपुर, आसाम, लखनऊ, श्रीनगर, जैसलमेर जैसे स्थानों पर सेवाएं दी। उन्होंने बताया कि वह नौकरी के बाद युवाओं को सेना में जाने के गुर सिखाएंगे। इस दौरान कल्लू मिश्रा, प्रदीप यादव, सुनील यादव, अंशु मिश्रा, पवन मिश्रा। (संवाद)