फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्षी और अधिक से अधिक वार्ड जीतना है-मानवेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। भारतीय जनता पार्टी की नगरीय निकाय चुनाव को लेकर बुधवार को समीक्षा बैठक शकुंतला विवाह घर पड़री में हुई। कोंच नगर पालिका और नदीगांव नगर पंचायत में ज्यादा से ज्यादा वार्डों में जीत हासिल करने की रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सभी वार्डों में मजबूत लड़ाई लड़नी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से कमर कसकर मेहनत करनी होगी। उन्होंने कहा, जल्द ही नगर निकाय चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो सकता है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में अभी से जुट जाएं।
बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जिला प्रभारी संजीव श्रृंगऋषि, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर, विधायक मूलचंद्र निरंजन, एमएलसी रमा आरपी निरंजन, मनोज राजपूत, मदन पांडे आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें