फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर बैठा युवक पुष्पक ट्रेन से कटा

Sat, 21 May 2016 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर गिरी दीवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पत्नी के साथ ट्रेन से मुंबई जा रहा युवक पुष्पक ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर जीआरपी सिपाही मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजन उरई के लिए रवाना हो चुके हैं। श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के गांव महादेवजगदीश निवासी मुकेश कुमार(26) अपनी पत्नी मीनू के साथ कुशीनगर एक्सप्रेस से मुंबई काम पर जा रहा था।
विज्ञापन


सुबह करीब 4:30 बजे जब ट्रेन कालपी रेलवे स्टेशन पर आई तो उरई से कानपुर की ओर जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस को पास कराने के लिए ट्रेन को रोक दिया गया। ट्रेन रुकने पर डिब्बे में गर्मी लगने के कारण मुके श गुप्ता ट्रेन से उतरकर पटरी पर बैठ गया। उसे पता नहीं था कि ट्रेन इसी ट्रैक पर आएगी। सुबह का समय होने के कारण उसे झपकी आ गई। तभी पुष्पक

ट्रेन उसके ऊपर से निकल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पति की मौत से पत्नी मीनू का हाल बेहाल हो गया। यात्रियाें ने उसे ढाढ़स बंधाया, सूचना पाकर जीआरपी सिपाही मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी ने परिजनाें को भी सूचना दे दी है। परिजन उरई के लिए चल दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें