फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर पर बैठे युवक की नीचे गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। लोडर पर बैठकर शादी समारोह से वापस बहन के घर लौटते समय चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

जिससे युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, चालक लोडर लेकर मौके से भाग गया।
गोहन थाना क्षेत्र के गोरा भूपका गांव निवासी संतोष कुमार याज्ञिक का 20 वर्षीय पुत्र गोलू याज्ञिक शनिवार को बहन के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने उरई आया था। शादी समारोह के बाद सभी सिरसाकलार थाना क्षेत्र के भगौरा गांव अपने घर लोडर से लौट रहे थे। जिस पर गोलू भी लोडर पर बैठ गया। जैसे ही लोडर चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव के पास पहुंचा तभी चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
विज्ञापन

जिससे गोलू सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से साथ में बैठे लोगों में खलबली मच गई। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि गोलू ने इंटर तक पढ़ाई की थी। वह अपने माता पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से मां राजेश्वरी, बहन शिल्पी, बहनोई अनुज सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी जैसे ही गोलू की बहन शिल्पी को लगी तो वह दहाड़े मारकर रोने लगी। वह रोते हुए सब से कह रही थी कि उसके माता पिता का चिराग बुझ गया। अब वह किसको राखी बांधेगी। यह नजारा देख आसपास खड़े लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें