फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना में कूदा युवक, तीन घंटे बाद सकुशल मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। क्षेत्र के यमुना पुल पर सोमवार सुबह एक युवक ने नदी में छलांग लगा दी। राहगीरों व बाढ़ का नजारा देख रहे लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने तीन घंटे बाद युवक को सकुशल नदी से निकाल लिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के यमुना पुल पर सुबह दस बजे भोगनीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनेदपुर निवासी शिवमोहन सिंह पुत्र महावीर सिंह यादव पहुंचा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, उसने अपनी बाइक, जेब से दो मोबाइल व आधार कार्ड निकाल कर सड़क पर रखा और अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। जिससे पुल पर बाढ़ का नजारा देख रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों को बुलाया गया।
हालांकि गोताखोरों ने बाढ़ का पानी देखकर यमुना में उतरने से मना कर दिया। लगभग तीन घंटे बाद कानपुर देहात के ग्राम डिलौलिया के पास युवक को देखा तो गांव के बानेश्वर होमगार्ड व अन्य गोताखोरों ने उसे सकुशल बचा लिया। यमुना नदी से सकुशल जीवित बचे शिवमोहन ने बताया कि ससुरालियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई थी। जिस कारण वह यमुना में कूदा था। कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें