फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: युवक को लगा करंट, मौत

Sun, 02 Jul 2023 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दुकान पर बाइक की सर्विस कराने आए युवक को दुकान में लगे टिनशेड में लगे खंभे से करंट लग गया।आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मड़ोरा गांव निवासी हिमांशु (27) शुक्रवार को बाइक की रिपेयरिंग करवाने कोंच बस स्टैंड के पास स्थित एक दुकान पर आया था। तभी वह दुकान के समीप बने मकान के खंभे के पास खड़ा हो गया। उसी दौरान खंभे से उतरे करंट से वह अचेत हो गया। मौजूद लोग उसे मेडिकल कालेज ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के पिता की मृत्यु हो जाने के बाद वह खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी कोई संतान नहीं थी। उसकी मौत से मां संतोषी पत्नी निकिता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।

बुझ गया घर का चिराग
परिजनों ने बताया कि पिता राम प्रकाश की मौत के बाद से हिमांशु ने पूरे घर की जिम्मेदारी ले ली थी।पत्नी निकिता व मां संतोषी बेसुध हो गई। वह दोनों बार बार यही कह रही थीं कि अब किसके सहारे जीवन व्यतीत करेंगी। यह नजारा देख आसपास खड़े लोग भी अपने आंसू नहीं रोकर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें