सिरसाकलार। घरेलू कलह से परेशान महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को शव फंदे पर लटका मिला।
थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी देव सिंह पाल की 30 वर्षीय पत्नी प्रीति देवी ने शुक्रवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि प्रीति की शादी आठ वर्ष पहले देव सिंह के साथ हुई थी। पति हैदराबाद में पानी पूरी का धंधा करता था। इसलिए पत्नी भी उसके साथ रहने चली गई थी। दो माह पहले ही दोनों गांव लौटे थे। शुक्रवार को दोनों के विवाद से नाराज होकर उसने जान दे दी। महिला के दो पुत्र हैं। थानाध्यक्ष दिनेश कुरील का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।