फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: झालर डालते समय युवक को लगा करंट, मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 11 मृतक रोहित की फाइल फोटो
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसाकलार। घर में बोए गए जवारों की झांकी के लिए झालर डालते समय युवक को करंट लग गया। जिससे वह अचेत होकर वहीं गिर गया। परिजनों को जानकारी होने पर उसे अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में जानकारी नहीं है।
थाना क्षेत्र के ईंगुई गांव निवासी धारा सिंह पाल का 22 वर्षीय पुत्र रोहित घर में जवारे बोए था। पंचमी के चलते जवारों की झांसी सजाई जा रही थी। जिसमें वह झालर डाल रहा था। तभी लाइन में कट होने के कारण उसे करंट लग गया और वह अचेत हो गया। काफी देर पड़ा होने के बाद परिजनों ने उसे देखा तो अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह दो भाइयों में बड़ा था। छोटा भाई गुजरात में पानी पूरी का धंधा करता है। उसकी मौत से मां सुनीता सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें