फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: लोडर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत

Sat, 21 Oct 2023 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 17 पोस्टमार्टम हाउस में बैठे परिजन। संवाद
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र का था निवासी
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। तेज रफ्तार लोडर ने आगे जा रहे ई-रिक्शा में टक्कर मार दी । टक्कर से ई-रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के इंदरपुर निवासी विश्राम (45) ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार को वह ई-रिक्शा लेकर जरिया जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। उसकी मौत से पत्नी गिरजा देवी सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। पुलिस ने लोडर चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें