फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रेलवे ट्रैक किनारे अचेत अवस्था में मिला युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। उरई-सरसोंकी सेक्शन के करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक युवक घायल एवं अचेत अवस्था में मिला। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन

उरई रेलवे स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस केसी सोनी को सोमवार रात करीब 9:30 बजे सूचना मिली कि करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग नंबर 183 के पास एक व्यक्ति बेहोश पड़ा है। मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) के लोको पायलट ने वाकीटॉकी के माध्यम से इसकी जानकारी दी थी। सूचना मिलने पर आरपीएफ दरोगा अनिल कुमार मौके पर पहुंचे।
वहां प्वाइंट्समैन प्रकाश मौजूद मिले। घायल युवक (25) के सिर में चोट थी। उसने सफेद शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। डिप्टी एसएस की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस स्टाफ की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हालांकि अभी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ दरोगा का कहना है कि होश में आने के बाद उसका नाम-पता और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें