फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ट्रेन में बिगड़ी युवक की तबीयत, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे-लखनऊ एक्सप्रेस (11407) बुधवार रात करीब 9:50 बजे उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। कंट्रोल से युवक की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर स्टेशन पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान ट्रेन के जनरल कोच में पहुंचे। उन्होंने युवक को नीचे उतारा और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने युवक का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी थानाध्यक्ष हेमंत सोलंकी ने बताया कि मृतक की पहचान विजय कुमार (44) निवासी मुजफ्फरनगर घुसबल बरौना लखनऊ के रूप में हुई है। वह पुणे में एक कंपनी में काम करता था और तबीयत खराब होने के कारण ट्रेन से अपने घर लौट रहा था। शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें