उरई। शराब के नशे में घर पहुंचे सफाईकर्मी का मां से विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनिल वाल्मीकि (32) नगर पालिका में ठेकेदारी पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात थे। उनकी ड्यूटी इस समय गोपालगंज में चल रही थी। मंगलवार शाम को वह शराब के नशे में घर पहुंचे तो मां रामवती से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे बाद उसने जहर खा लिया। इससे वह अचेत हो गए। परिजनों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनकी मौत हो गई। भाई जीतू ने बताया कि उनकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।