फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एकतरफा प्रेम में युवक चढ़ा रेलवे यमुना पुल पर

विज्ञापन
फोटो - 04 रेलवे यमुना पुल पर चढ़ा प्रेमी सुहैल। संवाद - फोटो : टूंडला में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यख का स्वागत करते जिलाध्यक्ष उदयप्रताप सिंह व पूर्व जिलाध्यक्ष वंदावनलाल गुप्ता संगठन
विज्ञापन
कालपी। नगर में शुक्रवार शाम एक युवक एकतरफा प्रेम के चलते रेलवे यमुना पुल पर चढ़ गया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद पर अड़ा है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी सुहैल (22) आजमगढ़ की एक युवती से प्रेम करता है। वह युवती को अपने साथ कालपी ले आया था, लेकिन किशोरी के नाबालिग होने के कारण परिजन और स्थानीय पुलिस उसे वापस ले गए। इसी बात से नाराज होकर सुहैल शुक्रवार करीब तीन बजे रेलवे यमुना पुल पर चढ़ गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक प्रेमिका से मुलाकात कराने की मांग कर रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी वहां मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे तक अधिकारी युवक को समझाने-बुझाने में जुटे रहे। युवक लगातार प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी युवक की काउंसिलिंग कर उसे शांतिपूर्वक नीचे उतारने का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें