फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक घायल, झांसी रेफर

Sun, 05 Mar 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई (जालौन)। ग्वालियर जा रहा 18 वर्षीय युवक गलती से ट्रेन में बैठकर उरई आ गया। उसे गलती का अहसास हुआ तो वह उरई स्टेशन पर उतर गया। झांसी की ओर जा रही चलती ट्रेन में वह दौड़कर चढ़ने लगा। पैर फिसलने से वह पटरियाें पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के थाना व कस्बा तरीचा निवासी चंद्रभान उर्फ चंदू (18) पुत्र आशाराम रविवार को घर से ग्वालियर जाने की बात कहकर निकला था। वह झांसी रेलवे स्टेशन पर उतर कर गलती से कानपुर जाने वाली ट्रेन में बैठ गया। उसे गलत ट्रेन में बैठने का अहसास हुआ तो वह सुबह करीब 11 बजे उरई स्टेशन पर उतर गया। इसके बाद वह झांसी की ओर जा रही लखनऊ-पुणे एक्सप्रेस पर चढ़ने लगा। इसी दौरान ट्रेन चलने लगी। पैर फिसलने से वह ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें