कालपी। अभी तक यमुना का जलस्तर घट रहा था। शुक्रवार से जलस्तर पर बढ़ने के साथ लोगो की चिंता बढ़ने लगी है। शनिवार की रात यमुना का जलस्तर 100 मीटर पर बह रहा था। वहीं, जलस्तर बढ़ने के साथ प्रशासन सतर्क हो गया है।
लगातार बारिश से यमुना पिछले हफ्ते 101 मीटर से ऊपर बह रही थी। लेकिन बारिश बंद होने के बाद यमुना का जलस्तर भी घटना शुरू हो गया था। इसके बाद प्रशासन के साथ बाढ़ से प्रभावित रहने वाले गांव के लोगो ने राहत की सांस ली थी। जैसे ही शुक्रवार से यमुना जल की रफ्तार बढ़ी लोगो की चिंता भी बढ़ने लगी। अभी तक जलस्तर 98 मीटर से नीचे था। वहीं, शनिवार को यमुना का जलस्तर 100 मीटर हो गया। बाढ़ नियंत्रण केंद्र के प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि यमुना का जलस्तर एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। शनिवार की देर रात आंकड़ा 101 के पार हो सकता है। लेकिन नदी किनारे रहने वाले लोगों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। प्रशासन सतर्क है। वहीं, यमुना का जलस्तर बढ़ने की रफ्तार थम सकती है। तहसीलदार शेर बहादुर सिंह ने बताया कि यमुना के समीप तटवर्ती गांव में बाढ़ राहत चौकियां स्थापित हैं। सभी पर कर्मचारी तैनात हैं। अगर किसी कोई परेशानी होती है, कंट्रोल रूम में कॉल कर सकता है।