बुधवार को दिन में तीन बजे जलस्तर-102.18 मीटर
अलर्ट का निशान-107 मीटर
खतरे का निशान-108 मीटर
पहुज नदी के बढ़ते जलस्तर से ग्रामीणों में भय
बरसात के चलते नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदियापार के कुसेपुरा गांव से होकर गुजरने वाली पहुज नदी का जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा हैं। ग्रामीण रवि, महेश, अर्जुन, ठकुरी, जितेंद्र सिंह आदि ने कहा कि रात से अब तक नदी के पानी मे दो फिट की बढ़ोतरी हुई है। फिलहाल प्रशासन की नजरें भी नदियों के बढ़ते जलस्तर पर लगी है। थाना प्रभारी राजीव ने कहा कि नदियों के जलस्तर पर नजर हैं। (संवाद)
बेतवा में भी बढ़ा पानी
बेतवा का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मुहाना स्थित बाढ़ राहत चौकी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि दो दिन लगातार जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। फिलहाल बेतवा का जलस्तर 114.89 मीटर पर है। खतरे का निशान 122 मीटर पर है। लोगों को अलर्ट कर दिया गया है।