फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर घटा, मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। बुधवार को हथिनी कुंड बांध से 80 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने पर यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने लगा था लेकिन रात से यमुना में पानी कम होना शुरू हो गया है, पिछले 24 घंटे में जलस्तर लगभग एक मीटर नीचे आ गया है। जिससे लोगों व प्रशासन ने राहत की सांस ली। उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार एवं तहसीलदार शशिविंद दुबे ने देर रात यमुना नदी के किनारे पहुंचकर बाढ़ का जायजा लिया।
विज्ञापन

बुधवार को हथिनी कुंड बांध से पानी छोड़े जाने के बाद यमुना नदी में जलस्तर बढ़ने से प्रशासन चौकन्ना हो गया था। बाढ़ आपदा से निपटने के लिए प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया था। 26 अगस्त की शाम तक यमुना नदी का जलस्तर निरंतर बढ़ रहा था और यमुना का जलस्तर कालपी में 103.48 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद रात से जलस्तर घटना शुरू हो गया। उपजिलाधिकारी जयेंद्र कुमार एवं तहसीलदार शशिविंद द्विवेदी ने रात को ही यमुना नदी के किनारे पहुंच कर बाढ़ का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए थे। कालपी क्षेत्र के आसपास के गांवों में बाढ़ से कोई जनहानि तथा पशु हानि न हो इस पर रणनीति बनाई गई। एसडीएम ने बताया कि केंद्रीय जल आयोग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, 27 अगस्त की शाम चार बजे तक यमुना का जलस्तर लगभग एक मीटर कम होकर 102.60 मीटर पर पहुंच गया है। रात तक यमुना का जलस्तर और कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें