फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पर्चे में नाम, पता संग डॉक्टर के कक्ष का नंबर भी लिखें

Fri, 16 Feb 2024 02:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्वास) की दो सदस्यीय टीम गुरुवार को भी तीसरे दिन जिला अस्पताल में रही। टीम ने सबसे पहले पर्चा काउंटर का निरीक्षण किया। पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी को निर्देशित किया कि हर पर्चे पर नाम, पता आयु, बीमारी का नाम लिखकर चिकित्सक का कमरा नंबर भी मरीज को बताए। यह सब पर्चे के साथ रजिस्टर में भी दर्ज किया जाए।
विज्ञापन

क्वालिटी एश्योरेंस के राज्य सलाहकार आरएस चौरसिया, जिला परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस प्रयागराज डॉ. सुवेंद्र विक्रम सिंह, मंडलीय परामर्शदाता डॉ. राजेश पटेल, जिला परामर्शदाता डॉ. अरुण कुमार राजपूत ने सीएमएस दफ्तर में स्टाफ के साथ बैठक ली। टीम ने कहा कि अस्पताल में इस तरह की व्यवस्था की जाए कि मरीज को इंतजार न करना पड़े। जगह जगह संकेतक (इंडीकेटर) लगाने का सुझाव दिया ताकि मरीज को भटकना न पड़े।
उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था की जाए कि अस्पताल स्टाफ पूरे ड्रेस कोड में समय से उपलब्ध रहे। महिला व पुरुष मरीजों की लाइन अलग अलग रहे। टीम ने कहा कि निरीक्षण के दौरान जो कमियां चिह्नित की गई है, उन्हें पूरा करें। कोशिश करें कि अगले चरण से पहले कमियां न रहें। स्टाफ भी हर प्रकार से दक्ष रहे। उनकी काउंसलिंग की जाए। मरीजों के प्रति उनका व्यवहार ठीक रहे।
विज्ञापन

इस दौरान ओडीपी के नोडल डॉ. बीपी सिंह, इमरजेंसी के नोडल डॉ. शक्ति मिश्रा, डॉ. सुजीत, जनरल प्रशासन के डॉ. मधुसूदन सिंह व डॉ. जेजे राम, पैथालॉजी के डॉ. अमित गुप्ता, ब्लड बैंक के डॉ. अरविंद श्रीवास्तव, रेडियोलॉजी के डॉ. सौरभ, फार्मेसी के एसके सोनी, आईपीडी के डॉ. एसपी सिंह, बाह्य सेवाएं के नोडल डॉ. दीपक आर्या, एनआरसी के नोडल डॉ. संजीव अग्रवाल से कहा कि जो भी कमियां दर्शाई गई है, उसे दुरुस्त कर लें। सीएमएस डॉ. जेजे राम ने टीम को भरोसा दिया कि अगले निरीक्षण से पहले सुधार दिखेगा।

वर्जन
एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए तीन चरणों में मूल्यांकन होता है। यह मूल्यांकन का दूसरा राज्य स्तरीय चरण था। इसमें यदि 70 फीसदी से ज्यादा अंक आते है तो तीसरे चरण में चयन होगा। इसमें राष्ट्रीय स्तर की टीम मूल्यांकन के लिए आएगी। क्वालिटी एश्योरेंस का काम मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। -डॉ. अरुण कुमार, जनपदीय परामर्शदाता क्वालिटी एश्योरेंस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें