फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे मजदूर, किए गए क्वारंटीन

विज्ञापन
कदौरा में गाजियाबाद से लौटे परिवार की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
दिल्ली से लौटे मजदूर, किए गए क्वारंटीन
विज्ञापन

फोटों-2-दिल्ली से लौटे परिवार से बात करते हुए चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार व पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी।
कदौरा। एक ही परिवार के नौ सदस्यों के दिल्ली व गाजियाबाद से लौटने की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य टीम व पुलिस कर्मियों ने चार बच्चों सहित 9 लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

सोमवार को क्षेत्र के ग्राम मरगांया में तब हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी कि एक परिवार के नौ सदस्य गाजियाबाद, दिल्ली से लौटे हैं और यह परिवार संक्रमित लोगों के संपर्क में रहा है। जानकारी मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना पर चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर अशोक कुमार की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद जांच के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि जांच के बाद सभी को घर में क्वारंटीन कर दिया जाएगा। साथ ही मोहल्ले के आसपास भी सैनिटाइज कराया गया है। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि यह परिवार दिल्ली के गाजियाबाद में रहता था। यात्रा इतिहास के बारे में पता चला, कि यह परिवार दिल्ली में संक्रमित पाए गए लोगों के संपर्क में रहा है, इसलिए विशेष एहतियात बरती जा रही है। सूचना मिलते ही चार बच्चों, दो महिलाओ व तीन पुरुषों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें