फोटो - 13 कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देने जाते परिजन। संवाद
उरई। घर में घुसकर महिलाओं के साथ लाठी, डंडे व धारदार हथियार से मारपीट कर मरणासन्न कर देने वाले पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। हमले में युवती गंभीर रूप से घायल हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी रामअवतार ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि एक फरवरी की शाम केशव उर्फ सोनू, राजा, सतेन्द्र, नीरज व हरनारायण उसके घर में घुस आए। आरोप है कि सभी एक राय होकर गाली गलौज करने लगे। उसने व परिजनों ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी, डंडों से मारपीट कर दी। इसमें सपना, संजू देवी व गीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। मारपीट के दौरान सोने के बाला भी गिए गए। जिन्हें लेकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। कोतवाल हरिशंकर चंद्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। (संवाद)