फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क तैयार कर रहीं हैं समूहों की महिलाएं

विज्ञापन
मास्क तैयार करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) के अंतर्गत कोंच नगर में गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़ीं महिला सदस्यों ने गोखले नगर में अपने-अपने घरों में फेस मास्क बनाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कोंच क्षेत्र स्तरीय समिति की सचिव मनोरमा ने बताया कि अनुरागिनी संस्था एवं जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के सहयोग से भद्रकाली स्वयं सहायता समूह, शंकर भोले स्वयं सहायता समूह, मां गायत्री स्वयं सहायता समूह, उन्नति स्वयं सहायता समूह आदि की गीता कुशवाहा, उमादेवी, सिमरन, सुनीता, आराधना, अनुभा, सरोज, रीना कुशवाहा, ब्रम्हाकुमारी, रामदेवी, मानसी तिवारी आदि समूह की सदस्याएं अपने घरों में फेस मास्क बनाने का कार्य कर रही हैं। शासन ने भी सभी विभागों को निर्देशित किया है कि सभी कर्मचारी समूह की महिला सदस्यों से ही मास्क लें जिससे महिलाओं को रोजगार भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें