फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आबादी के बीच शराब ठेका, महिलाओं का फूटा गुस्सा, हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के जखौली गांव में आबादी के बीच संचालित शराब के ठेके को लेकर महिलाओं का आक्रोश सामने आया है। बुधवार को बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील पहुंचीं और एसडीएम ज्योति सिंह को ज्ञापन सौंपकर ठेका हटाने की मांग की।
विज्ञापन


महिलाओं का कहना है कि गांव के बीच स्थित इस ठेके पर दिनभर भीड़ लगी रहती है। इससे महिलाओं, छात्राओं और बच्चों को आवागमन में भारी दिक्कत होती है। ठेके से करीब 800 मीटर की दूरी पर स्कूल और मंदिर भी हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। (संवाद)

आरोप है कि ठेके के आसपास मौजूद लोग गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करते हैं, जिससे महिलाओं को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा शराब पीने वाले लोग सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाते हैं, जिससे वातावरण भी दूषित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि ठेके को आबादी क्षेत्र से हटाकर किसी अन्य स्थान पर संचालित कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें