फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एसी कोच से महिला का मोबाइल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मुंबई से लखनऊ जा रही एसी स्पेशल ट्रेन में एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया। महिला ने रेलवे हेल्पलाइन पर घटना की सूचना दी। यात्री ने कानपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है। मुंबई से लखनऊ जाने वाली एसी स्पेशल ट्रेन (22121) रविवार सुबह करीब पांच बजे बबीना स्टेशन के पास से गुजर रही थी। उसी दौरान यात्रा कर रहीं कानपुर के चमनगंज निवासी शेख शबनम का मोबाइल चोरी हो गया। शेख शबनम ने बताया कि उनकी नींद खुली तो मोबाइल गायब था। ट्रेन सुबह करीब 8:30 बजे उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची तो सूचना मिलने पर आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और महिला यात्री से घटना की जानकारी ली। पीड़िता ने बताया कि वह कानपुर सेंट्रल जीआरपी थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराएंगी। जीआरपी थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया कि घटना झांसी की है, इसलिए संबंधित कार्रवाई वहीं के क्षेत्राधिकार में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें