फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बड़ी लाइन में फॉल्ट से 50 गांवों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा कलार। क्षेत्र में रविवार को बड़ी लाइन में फॉल्ट आने से करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। दोपहर करीब 12 बजे से बिजली गुल होने के कारण ग्रामीणों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली न आने से किसानों को गेहूं की फसल में सिंचाई करने में दिक्कत हुई, वहीं घरों में कूलर और पंखे बंद रहने से लोग गर्मी से बेहाल रहे। रोजेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण वीरसिंह यादव, अश्वनी सेंगर, आशिक हुसैन, सद्दाम और अमान खान ने बताया कि मार्च में ही मई जैसी गर्मी पड़ रही है और ऐसे में बिजली गुल रहने से हालात और मुश्किल हो गए हैं। खबर लिखे जाने तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। उधर बिजली निगम के जेई अभिषेक सिंह ने बताया कि बड़ी लाइन में फॉल्ट आने से समस्या हुई है। लाइनमैन मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं और जल्द ही बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें